राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष बोले- किसानों को हमेशा ही सरकार ने अनदेखा किया

हरदोई के सुरसा विकास खंड के दहिगवां बाजार में राष्ट्रीय किसान मंच ने किसान पंचायत सभा का आयोजन किया। जिसमे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने किसानों को जागरूक किया और कहा कि किसानों को हमेशा ही सरकार ने अनदेखा किया है। देश के हर वर्ग ने तरक्की की पर किसान आज भी मूलभूत चीजों के लिए लड़ रहा है। देश में शासन कर चुकी सभी पार्टियों को स्वयं का जिम्मेदार किसानों की इस व्यवस्था के लिए नहीं मानना चाहिए।

शेखर दीक्षित ने कहा कि इसमें कसूरवार किसान भी हैं क्योंकि किसान अपनी फसल के मूल्य और बेहतर भविष्य के लिए कभी वोट नहीं करता। वह जाति और धर्म के नाम पर वोट करता है। इसमें उस भोली-भाली जनता को फंसाने का कार्य राज-नेताओं ने किया। जिन पर वो भरोसा करता रहा।सभी पूंजीपतियों के गुलाम होकर बस गांव के संसाधन बेंच देना चाहते है और गरीब को मरने के लिए ​​​​​​ छोड़ जाते हैं।

किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखें उन्होंने कहा कि आप अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखिए। वरना भविष्य आपके बच्चों का अंधकार में ही है। न खेती का मूल्य है और न युवा के लिए रोजगार। किसान प्रधान देश में किसानों की ही हालत सबसे खराब है। कृषि उर्वरकों की कीमत तो बढ़ी ही है। साथ ही वजन घटा कर किसानों पर दोहरी चोट दी गयी।

प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार इस वर्ष बारिश न होने के कारण फसलों की सिंचाई में भारी असुविधा हो रही है। मौसम की प्रतिकूलता के साथ नहरों में भी पानी नहीं आ रहा है। खेती सूखाग्रस्त है। सरकार को चाहिए कि प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने का काम करे।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में संगठन मंत्री संजय द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अवध अरूण कुमार, प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश वाजपेयी, मोहित मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अवध मधू पांडेय, जिला महासचिव मन्नीलाल जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।